{"_id":"678fd4c48f2c8d5a8a0db9ff","slug":"if-bjp-wins-development-work-will-be-done-on-the-lines-of-state-government-manish-pauri-news-c-5-1-gkp1010-599991-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जीती तो प्रदेश सरकार की तर्ज पर होंगे विकास कार्य : मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जीती तो प्रदेश सरकार की तर्ज पर होंगे विकास कार्य : मनीष
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने पौड़ी पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा रावत के लिए वोट मांगे। उन्होंने नगर में रोड शो व जनसभा कर पार्टी हित में मतदान की अपील की। मनीष खंडूडी ने कहा कि भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष व सभासद बनने पर नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कहा कि भाजपा कार्यकाल में नगरपालिका पौड़ी में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया। पार्टी की जीत के बाद बुनियादी समस्याओं का निस्तारण होगा। उन्होंने मुख्यालय के मतदाताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। कहा कि भाजपा जीती तो प्रदेश सरकार की तर्ज पर विकास कार्य किए जाएंगे।
वहीं पार्टी प्रत्याशी सुषमा रावत ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, नीरज पांथरी, यशपाल बेनाम, गणेश नेगी और शशि रतूड़ी आदि शामिल थे।