फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   hree molesters, tamancha and cartridge recovered in an attempt to steal

चोरी के प्रयास में तीन युवक धरे, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
hree molesters, tamancha and cartridge recovered in an attempt to steal
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में शुक्रवार रात को संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे देशी तमंचा और दो कारतूस सहित अन्य अवैध सामग्री बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कोतवाली पुलिस की नियमित गश्त के दौरान गोपाल जुनेजा, सोनू रावत व प्रमोद कुमार को बाजार क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते पाया गया। पुलिस टीम ने युवकों की तलाशी ली तो उनसे तमंचा, कारतूस व चाकू सहित अन्य अवैध सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व चोरियों में शामिल होने को लेकर मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीनगर की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है। एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि युवकों की तलाशी लेने पर प्रमोद कुमार पुत्र हंसराज ठाकुर निवासी 190 रानी गार्डन थाना गीता कालोनी पुरानी दिल्ली से देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। उन्होंने कहा कि गोपाल जुनेजा पुत्र मनोहर लाल निवासी चंदरनगर साईं बाबा मंदिर थाना जगतपुरी नई दिल्ली व सोनू रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह हाल निवासी त्रिपालीसैंण पौड़ी हाल निवासी गीता कालोनी नई दिल्ली से चाकू, दो पेचकस व आरी ब्लेड बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवकों ने पूर्व में हुई चोरियों में मुख्यालय की कई दुकानों के ताले तोड़ने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed