फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hospital empty due to attachment of doctors during Kovid period

कोविड काल में डॉक्टरों के अटैचमेंट से अस्पताल खाली

Thu, 08 Jul 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hospital empty due to attachment of doctors during Kovid period
विकास खंड कीर्तिनगर के सीएचसी सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन होने से ग्रामीणों को इसकी खासी कीमत चुकानी पड़ रही है। ग्रामीण बुखार की दवा के लिए भी करीब 30 से 40 किमी की दूरी तय करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और फार्मासिस्टों का टोटा है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बुटोला ने समस्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में वाहन न मिलने पर ग्रामीणों को वाहन बुक करके अस्पताल जाना पड़ता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल के दौरान सीएचसी कीर्तिनगर से चार डॉक्टरों, एक उपचारिका का देहरादून व जिला मुख्यालय आदि जगहों पर अटैचमेंट किया गया है, जबकि सीएचसी में तैनात दो बाडधारी संविदा चिकित्सक नवंबर 2020 व फरवरी 2021 से अनुपस्थित चल रहे हैं। वर्तमान में सीएचसी में आठ में से चार चिकित्सक तैनात हैं। इसके अलावा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय जखंड में तैनात चिकित्सक मार्च 2021 से अनुपस्थित हैं। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय धारीढुंडसिर में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट का भी अन्यत्र अटैचमेंट किया गया है। इसके अलावा एलोपैथिक चिकित्सालय बैजवाड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूली में तैनात चिकित्सकों को भी अन्यत्र व्यवस्था पर भेजा गया है।
विज्ञापन

कोविड ड्यूटी को छोड़कर बाकी सभी अटैचमेंट को समाप्त करने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा रही ही। इसके लिए अटैचमेंट पर चल रहे लोगों की पत्रावली मंगवाई गई है। -डा. संजय जैन, सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed