फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Holiyar team reached Srinagar from Chakisain

चाकीसैंण से श्रीनगर पहुंची होल्यारों की टोली

Fri, 26 Mar 2021 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Holiyar team reached Srinagar from Chakisain
श्रीनगर पहुंचे चाकीसैण से होली के होल्यार। - फोटो : SHRINAGAR
नगर के मुख्य मार्गों पर शुक्रवार को होल्यारों ने गीतों और वाद्ययंत्रों के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। साथ ही गले मिलकर एक दूसरे को भाई चारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

श्रीनगर से सौ किमी दूर चाकीसैंण बांजकोट गांव से पौड़ी, पाबौ, पैठाणी होते हुए होल्यारों की टोली शुक्रवार को श्रीनगर पहुंची। इसके बाद होल्यारों ने ढोलक, खंजरी व अन्य वाद्ययंत्रों के साथ नगर के मुख्यमार्गों पर होली के गीतों के साथ रंग उड़ाया। टोली में शामिल संजीव मोहन ने बताया कि उनकी टीम हर वर्ष होली पर श्रीनगर पहुंचती है। जिसका मुख्य उद्देश्य संस्कृति, सभ्यता और पारंपरिक त्योहारों को संरक्षित करना है। इस मौके पर शिव सिंह कंडारी, विनोद, अरविंद, सुरेंद्र सिंह, दलवीर, विकास, मातवर, कमल मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर में बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने कमलेश्वर मंदिर में पूजा अर्जचना कर होली की झंडी के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद श्रीनगर के गोला पार्क में झंडी स्थापित कर होली का आगाज हुआ। मौके पर सतीश पुरी, उम्मेद सिंह मेहरा, जगदंबा प्रसाद मैठाणी, दिनेश लिंगवाल, केशव प्रसाद काला, आरपी उनियाल, मुकेश नौटियाल, दीपक उनियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed