{"_id":"6ac86337668ff18fac081b02","slug":"hnb-garhwal-university-professor-rk-maikhuri-named-among-stanford-university-top-2-scientists-worldwide-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: प्रो. आरके मैखुरी की बड़ी उपलब्धि, स्टैनफोर्ड की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: प्रो. आरके मैखुरी की बड़ी उपलब्धि, स्टैनफोर्ड की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह
Fri, 09 Oct 2026 09:18 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:18 AM IST
सार
पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में चार दशक से अधिक समय तक शोध और अध्ययन के जरिए योगदान देने वाले एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो. आरके मैखुरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत किया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में लगातार आठवीं बार स्थान हासिल कर उन्होंने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
प्रो. आरके मैखुरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची-2026 में उन्हें स्थान मिला है। इस उपलब्धि के साथ वह लगातार आठवीं बार इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रो. मैखुरी को हिंदुकुश हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों, जलवायु परिवर्तन, पारंपरिक ज्ञान, आपदा न्यूनीकरण, पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन और समुदाय आधारित आजीविका संवर्धन जैसे विषयों पर 40 वर्षों से अधिक का शोध अनुभव है। इन क्षेत्रों में उनके शोध कार्यों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार
विज्ञापन
उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।