{"_id":"5fe21b778ebc3e41a0706a47","slug":"higher-education-minister-honored-young-boxer-jaideep-pauri-news-drn365428163","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा मंत्री ने किया युवा मुक्केबाज जयदीप को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा मंत्री ने किया युवा मुक्केबाज जयदीप को सम्मानित
युवा मुक्केबाज जयदीप रावत को सम्मानित करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत।
- फोटो : PAURI
Link Copied
जिले के युवा मुक्केबाज जयदीप रावत को उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सम्मानित किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जयदीप उत्तराखंड का नाम देश व दुनिया में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जयदीप को ओलंपिक की तैयारी करने के लिए कहा। वहीं जयदीप ने कहा कि मेरा लक्ष्य वर्ड चैंपियनशिप है। जिसके लिए वह एएसआई पुणे में तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
पौड़ी जिले के दूरस्थ पैठाणी गांव से राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे जयदीप को मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जयदीप ने बताया कि वह वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कहा कि मेरा लक्ष्य 2021 में आयोजित होने वाला मुक्केबाजी वर्ल्ड चैंपियनशिप है। जयदीप संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह शहर में आयोजित हुए मुक्केबाजी के एशियाई जूनियर चैंपियनशिप (66 किलो भार वर्ग) में भारत को सिल्वर मेडल दिला चुके हैं। इससे पहले वह हंगरी में हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। मुक्केबाज जयदीप ने राज्य स्तर पर दो गोल्ड, जिला स्तर पर एक गोल्ड,एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल भी जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।