फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Heavy rain caused water to enter shops and homes

भारी बारिश से दुकानों और घरों में घुसा पानी

Sat, 04 Jul 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused water to enter shops and homes
शुक्रवार की रात लगभग छह घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पहाड़ियों से मलबा आ गया। वहीं, करीब एक दर्जन दुकानों और घरों में पानी घुस गया। व्यापारियों का हजारों का माल खराब हो गया। उन्होंने सामान के मुआवजे के साथ ही पानी की निकासी की व्यवस्था की भी मांग की है।
विज्ञापन

श्रीकोट, श्रीनगर और भक्तियाना सभी जगह यही हाल रहा। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर कई स्थानों में एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढों में पानी भर गया। श्रीकोट में मुकेश नेगी, मानेंद्र नेगी, कैलाश कपरुवाण और विकास शर्मा तथा भक्तियाना में प्रदीप नेगी की दुकान में रखा सामान मलबे और पानी से खराब हो गया। श्रीकोट पेट्रोल पंप के नजदीक हाईवे बीच में धंस गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद भक्तियाना हिमांशु बहुगुणा का कहना था कि पानी की निकासी की व्यवस्था बनाने केसंबंध में पालिका और पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे खंड को पहले ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन समय पर कदम नही उठाए गए। साफ किया कि अगर 15 दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त न की गई तो वह धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed