फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar's cub trapped in the drain, the forest department did the rescue

नाले में फंसा गुलदार का शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Mon, 04 Apr 2022 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Guldar's cub trapped in the drain, the forest department did the rescue
सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर के पास कॉलोनी में दो घरों के बीच गुलदार का शावक खुले नाले में फंस गया। यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी, जिस पर वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को रेस्क्यू कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी भट्ट ने बताया कि गुलदार के शावक को रेस्क्यू कर लिया गया है। शावक स्वस्थ है और करीब डेढ़ साल का है। शावक को जल्द ही सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां पर दो शावक व एक मादा गुलदार घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में विभागीय टीम की गश्त लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed