फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar dragged the sleeping woman in the verandah

मलेथा गांव में हाइवे से सटे घर में गुलदार ने किया युवती का शिकार

Sat, 08 Aug 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Guldar dragged the sleeping woman in the verandah
श्रीनगर। डांगचौरा रेंज कीर्तिनगर के मलेथा गांव में गुलदार ने घर के बरामदे में सो रही युवती पर हमला कर उसे मार डाला। युवती का अधखाया शव घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। वन विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर पिंजड़ा लगा दिया है। वहीं गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसको मारने की भी अनुमति मुख्य वन्य जीव संरक्षक से मांगी गई है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने दूरभाष से डीएम टिहरी से वार्ता कर तत्काल प्रभावित परिवार को मुआवजा और गुलदार को मारने के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर मलेथा पेट्रोल पंप के ठीक सामने सड़क से करीब 50 मीटर दूर मनवर सिंह नेगी का घर है। घर में उनकी तीन अविवाहित बेटियां रहती हैं। शुक्रवार रात सबसे छोटी बहन दुर्गा (35) घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 10 बजे पत्थर गिरने की आवाज सुनकर अंदर सो रही दोनों बहनें बाहर आई, तो सड़क की देखा तो दुर्गा को कोई घसीट कर ले जा रहा था। उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्र हुए। आसपास के लोग दुर्गा को ढूंढने निकले, तो घर से करीब 100 मीटर दूर खेतों में दुर्गा का अधखाया शव पड़ा मिला। लोगों का शोर सुनकर गुलदार भाग गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना मिलने पर रेंजर अखिलेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जहां शव मिला था, वहां पिंजड़ा लगाया गया है। इधर, नरेंद्रनगर वन प्रभाग के एसडीओ डीपी बलूनी ने बताया कि पीड़ित परिवार के बैंक खाते में सोमवार तक शासनादेश के अनुसार मुआवजा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए मारने के आदेश की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेथा में सक्रिय है गुलदार
श्रीनगर। मलेथा में लंबे समय से गुलदार सक्रिय है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने 4 गुलदार देखे हैं। कुछ माह पूर्व पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी एक गुलदार कैद हुआ था। वहीं एक माह पूर्व गुलदार ने यहां छत पर सो रहे एक व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की थी। उक्रांद नेता गणेश भट्ट और सतेंद्र भट्ट का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार के सक्रिय होने के बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
गुलदार ने मवेशियों को नहीं बनाया निवाला
श्रीनगर। जिस घर से गुलदार युवती को उठा ले गया, वहां आसपास न तो झाड़ियां और न ही कोई ओट है। यह भी सामने आया है कि जिस रास्ते से गुलदार आया है, उस रास्ते के समीप काफी संख्या में बदरीनाथ हाईवे पर मवेशी भी लेटे हुए थे। इसके बावजूद गुलदार ने मानव पर हमला किया।
बड़ी बहन सदमे में
श्रीनगर। सबसे छोटी बहन की मौत से बड़ी बहन रेखा सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत वर्ष 2014 और माता की मौत 2017 में हो गई थी। दुर्गा पढ़ने में मेधावी थी। आर्थिक तंगी और माता-पिता का सिर पर साया न होने से वह जो चाहती थी, वह कर नहीं पाई। जिससे वह गुमसुम ही रहती थी। रेखा ने बताया शुक्रवार रात दुर्गा ने ठंड की वजह से पंखा बंद करने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इस पर वह बाहर आकर सो गई। कमरे का दरवाजा भी खुला था। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

देवल गांव में गुलदार की दहशत
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के देवलगांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। शुक्रवार शाम को गुलदार देवल गांव में आ धमका और सुरेश डिमरी के कुत्ते को मार दिया। उसके कुछ देर बाद गुलदार हर्षमणि नौटियाल के घर के समीप दिखाई दिया। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। बीते तीन अगस्त को गुलदार ने देवल गांव की एक सात साल की बच्ची को मारा डाला था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने के लिए एक और पिंजरा गांव में लगाने की मांग की है। रेंज अधिकारी लक्की शाह ने बताया कि वन कर्मी देवल गांव में लगातार गश्त कर रहे हैं। दो पिंजरा गांव में पहले ही लगाए जा चुके हैं। ग्रामीणों की मांग पर तीसरा पिंजरा भी लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed