फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Grand welcome to Aam Aadmi Party Employment Guarantee Yatra in Srinagar

आम आदमी पाटीर्टी रोजगार गारंटी यात्रा का श्रीनगर में भव्य स्वागत

Mon, 06 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome to Aam Aadmi Party Employment Guarantee Yatra in Srinagar
श्रीनगर में बाइक रैली निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि दोनों दलों ने उत्तराखंड की जनता को हताश और निराश किया है। पहाड़ी राज्य हिमाचल में 40 वर्षों में छह मुख्यमंत्री रहे। जबकि उत्तराखंड में 21 वर्षों में 11 मुख्यमंत्रियों ने राज किया।
विज्ञापन

सोमवार को पौड़ी चुंगी पर रोजगार गारंटी यात्रा का विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया, जिसके बाद यात्रा गोला पार्क पहुंची। इस मौके पर आयोजित जनसभा में आप के मुख्यमंत्री प्रत्याशी अजय कोठियाल ने नागालैंड में शहीद हुए नौली गांव के गौतम लाल को श्रद्धांजलि दी। कहा कि गौतम ने उनके कैंप में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण लिया था। वह एक होनहार और कर्मठ युवा था। कोठियाल ने कहा कि आपदा के बाद केदारनाथ धाम, धारी देवी मंदिर का पुनर्निर्माण व हिमालय कुंभ नंदा देवी राजरात यात्रा संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई, जबकि 12 हजार युवाओं को सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत शून्य काम के सीएम थे। कोठियाल ने कहा कि अगर जनता का साथ मिला तो उत्तराखंड में भी दिल्ली की दर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद कुकसाल (गणी) संजय बिष्ट, दिव्यांशु बहुगुणा, देवकांत देवराड़ी, राम प्रकाश, मनोहर, दीनदयाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed