फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC Sankarsain named Shaheed Rakesh Chandra Raturi

जीआईसी सांकरसैंण का नाम हुआ शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी

Tue, 18 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
GIC Sankarsain named Shaheed Rakesh Chandra Raturi
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान जीआईसी सांकरसैंण का नामकरण शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी के नाम से किया गया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर के ग्राम सभा घण्डियाली में काण्डा घण्डियाली बरतोली मार्ग, राप्रावि चुठाणी के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने पैठाणी में टैक्सी स्टैंड का लोकार्पण भी किया। डा. रावत ने ग्राम सभा पज्याणा, पैठाणी, स्योली मल्ली, जितोली व खंडूली में जिला सहकारी बैंक/नाबार्ड की ओर से आयोजित डिजिटल गोष्ठी में शिरकत की। कनाकोट, धौलाण, खण्डगांव, बहेड़ी, डांग सेरा (पैठाणी गांव), बगड़बरसीला, सिमल्थ, बूंगा, जवाड़ी, डुंगरी तथा नयगढ़ ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने पैठाणी में निर्माणाधीन व्यवसायिक महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जीआईसी सांकरसैंण का नामकरण शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी के नाम से किया गया। डा. रावत ने जीआईसी मौजखाल, टीला व खंड मल्ला में फर्नीचर वितरण, नौला व भैंसोड़ा में ग्रामीणों से जनसंपर्क भी किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, राज्य सहकारिता संघ के उपाध्यक्ष मातबर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, जिला सहायक निबंधक एमएल टम्टा, मंडल अध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रावत और महाप्रबंधक डीसीबी मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed