Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC Gwalkhuda tops in Sanskrit drama

Pauri News: संस्कृत नाटक में जीआईसी ग्वालखुडा अव्वल

Mon, 17 Nov 2025 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 17 Nov 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
GIC Gwalkhuda tops in Sanskrit drama
पौड़ी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की पहल पर आयोजित विकासखंड पाबौ की ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। वरिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी ग्वालखुड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पाबौ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कलुण भरत सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि महेंद्र पोखरियाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी पाबौ प्रथम, जीआईसी चोपड़ियूं द्वितीय, जीआईसी सांकरसैण तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

संस्कृत नाटक में जीआईसी ग्वालखुडा अव्वल रहा। संस्कृत समूह गान में जीआईसी बिडोली पहले, जीआईसी सांकरसैण दूसरे व जीजीआईसी पाबौ तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृत वाद विवाद में श्री हरि अगस्त्येश्वर संस्कृत विद्यालय ओडली प्रथम, जीआइसी ग्वालखुडा द्वितीय, जीजीआईसी पाबौ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुभाषण स्पर्धा में श्री हरि अगस्त्येश्वर संस्कृत विद्यालय ओडली प्रथम व जीआईसी चिपलघाट ने दूसरा स्थान पाया। श्लोकोच्चारण स्पर्धा में जीआईसी चोपड़ियूं प्रथम, जीआईसी गड़िगांव द्वितीय व श्री हरि अगस्त्येश्वर संस्कृत विद्यालय ओडली तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर महाविद्यालय पाबौ के प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य पाबौ कमला प्रसाद, खंड संयोजक जितेंद्र नवानी, दीपक कुमार, अमित, ज्योति रावत, पूनम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed