फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gave tips on proper use of technology on Safe Internet Day

Pauri News: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर तकनीकी के सही इस्तेमाल के टिप्स दिए

Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gave tips on proper use of technology on Safe Internet Day

विज्ञापन




पौड़ी। जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की पहल पर आयोजित कार्यशाला में इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के टिप्स दिए गए। आईटी विशेषज्ञों ने सभी विभागों में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के साथ ही साइबर सुरक्षा, सिक्योर पासवर्ड आदि की तकनीकी जानकारियों से रूबरू कराया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इंटरनेट के आधुनिक इस्तेमाल, पहुंच व समस्या समाधान के बारे में बताया।


सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। डीआईओ एनआईसी हेमंत काला ने बताया कि आधुनिक समय में इंटरनेट पर सारी व्यवस्था टिक गई है। कहा कि सरकारी से लेकर निजी सेक्टर पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर है। ऐसे में इंटरनेट इस्तेमाल करते समय अधिक सजग होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से लैपटॉप व मोबाइल में अपनी आईडी खुला न छोड़ने व सोशल मीडिया आईडी किसी से भी साझा न करने को कहा। उन्होंने गुड सर्वर-बेड सर्वर, सिक्योर पासवर्ड, फेक एप, डिजिटल अरेस्ट की तकनीकी जानकारियां दीं। इस मौके पर पीओ उरेडा राजेश्वरी विश्वकर्मा, एडीएसटीओ उदित वर्मा, राजीव कुमार, अनूप मणि और अंकित भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed