{"_id":"675489fc5d02956bfe03dacf","slug":"garhwal-universitys-inter-college-athletics-competitions-begin-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-565126-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित खेल मैदान में 47वीं अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मौके पर एथलीटों ने मशाल जलाकर परेड निकाली। बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी एसएसबी सुभाष चंद्र नेगी व गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो.एमएमएस रौथाण ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि डीआईजी नेगी ने कहा कि यह उन एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो फौज में स्पोर्ट्स कोटे के तहत आना चाहते हैं और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। साथ ही आईपीएल ऑक्शन में डेढ़ करोड़ में लिए गए 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगन हो तो उम्र मायने नहीं रखती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रौथाण ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी क्षमता को बढ़ाते हुए बेहतर से बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर आयोजक सचिव वंदना डोभाल, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, वित्त अधिकारी डाॅ. संजय ध्यानी, प्रो.दीपक कुमार, डॉ. मुकुल पंत, प्रो.आरएस नेगी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
हॉफ मैराथन में कुलदीप और मीनाक्षी ने मारी बाजी
श्रीनगर। दो दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत पहले दिन हुई 20 किमी. की वॉक रेस के पुरुष वर्ग में आईटीएम देहरादून के राजन प्रथम, आईटीएम देहरादून के सौरभ द्वितीय व डीएवी देहरादून के तनिष्क ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हॉफ मैराथन में आईटीएम देहरादून के कुलदीप प्रथम, बिड़ला परिसर के चंदन सिंह द्वितीय और बीजीआर कैंपस पौड़ी के विवेक राणा तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बीजीआर पौड़ी की मीनाक्षी नेगी प्रथम व डीएवी देहरादून की दीया द्वितीय रही। 100 व 200 मी. दौड़ में डीएवी की सुजल सिंह, लंबी कूद में डीएवी के पीयूष रावत, ऊंची कूद में एसजीआरआर देहरादून के विदित, जैवलिन थ्रो में डीएवी देहरादून के अजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 मी. दौड़ में बिड़ला कैंपस की सिमरन, 200 मी. दौड़ में एमकेपी देहरादून की तनिषा व 800 मी. दौड़ में बिड़ला कैंपस की अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।