Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University will operate the fish hatchery of Alaknanda Hydro Power

Pauri News: अलकनंदा हाइड्रो पावर की फिश हैचरी का संचालन करेगा गढ़वाल विवि

Mon, 17 Nov 2025 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 17 Nov 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University will operate the fish hatchery of Alaknanda Hydro Power
श्रीनगर। अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी द्वारा निर्मित फिश हैचरी का संचालन अब गढ़वाल विश्वविद्यालय का जंतु विज्ञान विभाग करेगा। अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी ने फिश हैचरी को गढ़वाल विवि को हस्तांतरण कर दिया है। फिश हैचरी में महासीर मछली (टॉर प्यूटिटोरा) का पालन किया जा रहा है, जो कि उत्तराखंड की राज्य मछली का दर्जा प्राप्त है। आईयूसीएन ने भी इस मछली को विश्व स्तर पर एक संकटग्रस्त प्रजाति घोषित किया है।
विज्ञापन

यह मछली मैदानी इलाकों की नदियों एवं जलधाराओं से पहाड़ों की जलधाराओं में प्रजनन के लिए हर वर्ष आती है। पहाड़ी क्षेत्र की नदियों में इस प्रजाति की संख्या को बढ़ाने के लिए गढ़वाल विवि का जंतु विज्ञान विभाग शोध कार्य कर रहा है। अलकनंदा हाइड्रोपावर कंपनी ने वर्ष 2015 में फिश हैचरी का निर्माण कराया था, एवं इसका रखरखाव भी कंपनी के सहयोग से किया जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि के चौरास स्थित जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित बैठक में अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी द्वारा निर्मित फिश हैचरी को जंतु विज्ञान विभाग को हस्तान्तरित किया गया। अब इसका प्रबंधन विश्वविद्यालय द्वारा ही किया जाएगा। बैठक में अलकनंदा हाइड्रोपावर कंपनी की ओर से कंपनी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अरुण कुमार सिंह एवं जंतु विज्ञान विभाग के (प्रभारी) विभागाध्यक्ष प्रो. मंजु प्रकाश गुसाईं, प्रो. ओम प्रकाश गुसाईं, प्रो. दीपक सिंह, संयोजक फिश हैचरी प्रो. आरएस फर्त्याल, विजयानन्द बहुगुणा, डॉ. आनन्द कुमार, डॉ. जितेन्द्र सिंह राणा, अजय भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed