{"_id":"5e1deb2e8ebc3e4aed3568fd","slug":"ganga-aarti-in-srinagar-shrinagar-news-drn3327513149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गंगा के भक्तों ने ढोल दमाऊं के साथ निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गंगा के भक्तों ने ढोल दमाऊं के साथ निकाली शोभायात्रा
श्रीनगर में रोटरी क्लब व गंगा आरती समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे डा. गोविन्द पुजारी व डा. एसडी
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
गंगा आरती की 10वीं वर्षगांठ पर गंगा भक्तों ने ढोल दमाऊं के साथ बाजार में शोभा यात्रा निकाली। मुख्यमार्गों से होते हुए शोभायात्रा अलकनंदा नदी किनारे शारदाघाट पहुंची, जहां रोटरी क्लब के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शाम को आयोजित गंगा आरती में शामिल होने के लिए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कर्णप्रयाग विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार को गंगा आरती की 10वीं वर्षगांठ पर समिति की ओर शोभा यात्रा निकाली गई, जोकि मुख्यमार्गों से होते हुए अलकनंदा नदी किनारे शारदाघाट पहुंची। सुबह यहां रोटरी क्लब के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। देर शाम गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी व भाजपा के वरिष्ठ नेता अतर सिंह असवाल ने शारदा घाट पर आयोजित गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने गंगा आरती को गंगा की स्वच्छता, पवित्रता और धार्मिकता के लिए अच्छी पहल बताई। इस मौके पर गंगा आरती समिति की ओर से सांसद व विधायकों का स्वागत कर स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजक समिति की ओर से वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसडी जोशी व बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविंद पुजारी को सम्मानित किया गया। शिविर में 400 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसडी जोशी व बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविंद पुजारी ने शिविर में पहुंचे 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की। साथ ही स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। इस दौरान गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, रोटरी क्लब अध्यक्ष नवल किशोर जोशी, गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विधा सिंह चौहान नरेश नौटियाल, वृजेश भट्ट, विमल बहुगुणा, समाजसेवी अनिल स्वामी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने किया।
श्रीनगर शारदाघाट पर गंगा आरती करते गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत।- फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।