{"_id":"6730ea94b4bf23e26f0dc2f3","slug":"future-engineers-conducted-cleanliness-campaign-in-the-campus-pauri-news-c-5-1-gkp1010-544367-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भावी इंजीनियरों ने परिसर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भावी इंजीनियरों ने परिसर में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय के जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान घुड़दौड़ी में भावी इंजीनियरों ने सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्र-छात्रों के लिए संस्थान के ऑडिटोरियम हॉल में उत्तराखंड राज्य आंदोलन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।
संस्थान परिसर में आयोजित सफाई अभियान में छात्रों ने एकजुट होकर एडमिन ब्लॉक, ऑडिटोरियम, खेल मैदान व छात्रावास के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों से भी अपने आस पास साफ सफाई रखने की अपील की। उन्होंने नमकीन, चिप्स, चाकलेट आदि के प्लास्टिक कचरे को गदेरों व नालियों ने कतई न फेंकने की भी अपील की।
कहा कि पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। वहीं परिसर निदेशक प्रो. वीएन काला ने छात्रों की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने भावी इंजीनियरों को प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए ठोस योजना तैयार करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. प्रीति डीमरी, दिनेश सिंह, दीपेंद्र सिंह, त्रिलोचन, हर्षित, शुभम बहुगुणा आदि शामिल रहे।