{"_id":"5dc0483d8ebc3e93ae3f52fb","slug":"four-villages-adjoining-the-headquarters-are-far-from-the-road-pauri-news-drn3249412197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय नजदीक, लेकिन सुविधाएं हैं कोसों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय नजदीक, लेकिन सुविधाएं हैं कोसों दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से सटे होने के बावजूद चार गांवों के ग्रामीण मोटर मार्ग को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मुख्यालय से सटे ग्राम द्वारीधार, मोल्ठा, नगणी, जोगड़ी के ग्रामीणों का मोटर मार्ग से जुड़ने का सपना अधूरा ही रह गया है। लंबे समय से ग्रामीण मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे लिए जिला मुख्यालय नजदीक जरूर है, लेकिन सुविधाएं हमसे कोसों दूर है। सड़क नहीं होने से जहां स्कूली बच्चों को दिक्कत होती है, वहीं बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को समय-समय पर भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की। कहा कि मुख्यालय से इतने नजदीक होने पर भी सुविधाओं के अभाव में लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द ही ठोस व सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभासद यशोदा नेगी, मुकेश सिंह, सिमरन, नंदी लाल, नीलम, चंद्रकला देवी, प्रियंका, पूजा, पवन कुमार, जगमोहन, मंजू, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।