फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four people including Samajwadi Wild Award

पर्यावरणविद् जंगली सहित चार लोगों को समलौंण सम्मान

Sun, 20 Dec 2020 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Four people including Samajwadi Wild Award
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली सहित क्षेत्र के चार लोगों को समलौंण सम्मान से नवाजा जाएगा। थलीसैंण ब्लाक के पैठाणी की समलौंण संस्था प्रतिवर्ष यह सम्मान देती है। क्षेत्र की तीन महिलाओं को समलौण मातृशक्ति सम्मान और पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन लोगों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

समलौण संस्था पैठाणी की बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए समलौंण सम्मान व समलौण मातृशक्ति सम्मान के लिए चयनित लोगों के नामों की घोषणा की गई। संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण, उपाध्यक्ष भगत सिंह व सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली रुद्रप्रयाग, लोक जागृति संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार कर्णप्रयाग, सोबन सिंह बिष्ट गैरसैंण व मंगला कोठियाल गोपेश्वर को पर्यावरण के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए समलौंण सम्मान दिया जाएगा। समलौंण मातृशक्ति सम्मान रामेश्वरी देवी ग्राम दौला, सीमा देवी बहेड़ी, गोदावरी देवी खंडगांव को दिया जाएगा। बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक जागरण के पौड़ी प्रभारी गुरुवेंद्र सिंह नेगी, इंडिया टुडे कोटद्वार के सुभाष चंद्र नौटियाल व पहाड़ की वाणी की संपादक रेखा नेगी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह आगामी 27-28 जनवरी को जीआईसी हिंवालीधार में किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष नथीराम नौडियाल, गिरीश नौडियाल, रामकृष्ण नौटियाल और मातबर बर्तवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed