फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four out of 11 complaints were resolved on the spot during Tehsil Diwas

Pauri News: तहसील दिवस में 11 में से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Tue, 05 Aug 2025 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four out of 11 complaints were resolved on the spot during Tehsil Diwas

विज्ञापन
श्रीनगर। तहसील सभागार श्रीनगर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों द्वारा पानी, सड़का, नाली निर्माण आदि से संबंधित 11 समस्या रखी गईं, इनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पार्षद उषा देवी ने सिंचाई नहर निर्माण और स्वीत गहड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण और रेल परियोजना निर्माण से भवनों को हुई क्षति का भुगतान का मामला उठाया। पार्षद संदीप सिंह रावत ने नकोट में पेयजल की समस्या के समाधान की मांग की। पुष्पा नेगी ने डांग ऐठाणा में पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का मुद्दा रखा। विद्या देवी ने बकरियों का मुआवजा न मिलने का कारण पूछा। गीता देवी ने घर के आगे पेड़ से खतरा होने का मुद्दा उठाया। सुरेश चंद ने घस्या महादेव से रेवड़ी मार्ग का निर्माण और पथ प्रकाश की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर एसडीएम और तहसील दिवस में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद एसडीएम ने संबंधित विभागों को समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, सीएमएस डॉ. विमल गुसाईं, खंड शिक्षाधिकारी अश्विनी रावत, थाना प्रभारी जयपाल नेगी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, सहायक अभियंता कृष्ण कांत, स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed