{"_id":"5e1b48da8ebc3e87b57f52a3","slug":"four-months-ago-asphalt-was-uprooted-order-for-investigation-pauri-news-drn3325320137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह में ही उखड़ा डामर, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी के केनधार-कलुण मोटर मार्ग पर कुछ इस तरह उखड़ा है डामर।
- फोटो : PAURI
Link Copied
विकासखंड पाबौ के कोनधार-कलुण मोटर मार्ग पर चार माह पूर्व बिछाया गया डामर उखड़ गया है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते एडीएम पौड़ी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर 10 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
जनपद के विकासखंड पाबौ में पीएमजीएसवाई श्रीनगर ने कोनधार-कलुण मोटर मार्ग का निर्माण किया। 5.6 किमी लंबे मोटर मार्ग पर विभाग ने अक्टूबर-नवंबर 2019 को डामरीकरण का कार्य पूर्ण किया। लेकिन अब चार माह में ही मोटर मार्ग का डामर कई स्थानों पर उखड़ गया है। जिससे मोटर मार्ग पर यातायात करना खतरे को न्यौता दे रहा है। ग्राम प्रधान कलुण राजेंद्र नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता विपिन रावत ने बताया कि कोनधार-कलुण मोटर मार्ग पर जगह-जगह डामर उखड़ गया है। जिससे मोटर मार्ग निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई ने लापरवाही से काम किया है। जिससे ग्रामीण मोटर मार्ग पर जान जोखिम में डालकर यातायात कर रहे हैं। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि मोटर मार्ग पर कोल्ड मिक्स विधि से डामरीकरण किया गया। कहा कि मोटर मार्ग के कुछ स्थानों पर लगातार पाला गिरने के साथ ही उसके ऊपर बर्फबारी हुई। जिससे वह सही ढंग से सेट नहीं हो पाया। बताया कि जिन स्थानों पर डामर उखड़ा है, उनपर जल्द ही ट्रीटमेंट कार्य कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।