फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four accused arrested for attempted murder

हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए चार अपराधी -

विज्ञापन
Four accused arrested for attempted murder
जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने व्यक्ति की हत्या की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। मामला 27 जून का है, रंजिश के चलते रोहन थापा उर्फ कल्लू निवासी गोरखा नगर को जान से मारने की नीयत से कुछ लोगों ने बाहू प्लाजा पुल के पास तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसके दोनों हाथ काटकर अधमरी हालत में पुल पर फेंक दिया। आसपास के लोगों ने जब इस वारदात को होते देखा और शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने घायल को उठाकर जीएमसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ सिटी साउथ और एसपी सिटी साउथ की निगरानी में पीएस गांधी नगर के अधिकारियों की टीम गठित की गई। सीसीटीवी कैमरों और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की और जिले के भीतर और अन्य इलाकों में छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों पहचान सुरजीत सिंह उर्फ शितू निवासी मीरां साहिब, संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी मीरा साहिब, अजय कुमार उर्फ जग्गू कुट्टू चक (आरएस पुरा) के रूप में हुई है। आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शितू की पीड़ित रोहन थापा के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसको जान से मारने के लिए हमला कर दिया। इस वारदात के लिए उन्होंने एक अन्य व्यक्ति की मदद ली, जिसकी पहचान मंगेश निवासी वाल्मीकि कॉलोनी गांधीनगर (जम्मू) के रूप में हुई है। उसने रोहन पर नजर रखी और उसे अकेला पाकर शितू और संजू को सूचना दी । 27 जून की रात करीब दस आरोपियों ने रोहन पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी मंगेश को भी गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed