{"_id":"67533ad73d4928a8ca038ac2","slug":"foundation-stone-laying-and-inauguration-of-projects-worth-two-crores-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-564366-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवंं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के डांग, श्रीकोट आदि स्थानों पर करीब दो करोड़ 8 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
शुक्रवार को श्रीनगर के डांग क्षेत्र में पहुंचे मंत्री ने अंडर ग्राउंड नाली निर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद नगर निगम सभागार में आयोजित छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल होते हुए कहा कि नगर में 200 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। डांग क्षेत्र के पांचों वार्डाें में एक बारात घर, पांच जिम पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर के सभी घरों को रसोई गैस पाइप लाइन और सीवर की सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी लोगाें को आयुष्मान कार्ड बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। बताया कि स्वच्छता में श्रीनगर को उत्तराखंड में पहले स्थान पर और देश में टॉप-10 स्थान दिलाने की योजना है। उन्होंने इसके लिए सभी से नगर निगम को सहयोग देने को कहा है।
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में कार्यक्रम समापन के बाद मंत्री ने श्रीकोट गंगानाली में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने श्रीकोट में बारात घर बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में एसडीएम नूपुर वर्मा व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।