फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Flower cultivation will change the picture of the mountain

Pauri News: फूलों की खेती से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर

Fri, 24 Apr 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Flower cultivation will change the picture of the mountain
कीर्तिनगर ब्लॉक के करीब छह गांवों में किया जा रहा ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका सशक्त करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से शुरू की गई गेंदा बीज वितरण योजना अब उम्मीदों का नया द्वार खोल रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को निशुल्क बीज उपलब्ध कराए गए हैं जिससे वे खेती के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। अभी छह गांवों में इसका ट्रायल किया जा रहा है।

उद्यान विभाग कीर्तिनगर की ओर से महिलाओं को खेती की तकनीकी जानकारी, बीज बोने का समय, खाद एवं सिंचाई प्रबंधन सहित आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उद्यान प्रभारी सुरेश रावत ने बताया कि इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसका समय निर्धारण है। गेंदा की फसल इस प्रकार तैयार की जा रही है कि फूल शारदीय नवरात्र के दौरान और बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय बाजार में उपलब्ध हो सकें। महिलाओं के लिए यह पहल उन्हें स्वरोजगार, समूह आधारित आर्थिक गतिविधियों और बाजार से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। अभी ब्लॉक के गंडासू, धारी, मंगसू, आदि गांवों में इसका ट्रायल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed