फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Flaws were found in the first investigation, clean chit in the second investigation

Pauri News: पहली जांच में मिली थी खामी, दूसरी जांच में क्लीन चिट

Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Flaws were found in the first investigation, clean chit in the second investigation

विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाॅक कल्जीखाल के ग्राम पंचायत भटकोटी में खाद गड्ढों के निर्माण में जहां स्वजल की जांच में खामी पाई गई थी। वहीं अब पंचायतीराज विभाग की जांच में पूर्व प्रधान को क्लीन चिट मिल गया है। प्रकरण को लेकर शिकायकर्ता ने स्वजल की जांच के बाद पूर्व प्रधान से वसूली नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया है। वहीं दूसरी जांच को विभागीय मिलीभगत करार दिया है।ग्राम पंचायत भटकोटी के प्रवासी ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद भट्ट ने अगस्त 2023 को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। वह वर्तमान में भोपाल, मध्यप्रदेश में रहते हैं। भट्ट ने शिकायत में बताया था कि ग्राम पंचायत में खाद के लिए गड्ढों का निर्माण किया गया है। जिसमें बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई है। मामले की जांच बीते सितंबर माह में स्वजल इकाई पौड़ी को सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में गांव में 26 खाद्य गड्ढों का निर्माण अभिलेखों में दर्शाया गया है। जबकि निरीक्षण में धरातल पर 23 खाद्य गड्ढे ही पाए गए। अभिलेखों में अधिक दर्शाए गए तीन गड्ढों के निर्माण में 37,965 की धनराशि व्यय की गई थी। जांच टीम ने उक्त धनराशि की वसूली की सिफारिश की थी। जिला प्रशासन पौड़ी ने प्रधान के सभी गड्ढों के निर्माण के दावे के बाद मामले में दूसरी जांच जिला पंचायतराज विभाग के माध्यम से कराई गई। जिसमें पूरे 26 खाद गड्ढे मौके पर पाए गए हैं। जिसको लेकर शिकायतकर्ता सुरेंद्र प्रसाद भट्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि स्वजल व पंचायतीराज विभाग की जांच में अलग-अलग हैं। यह दूसरी जांच विभागीय मिलीभगत का नतीजा है। भट्ट ने मामले में पूर्व प्रधान के साथ ही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान भटकोटी किरन देवी ने कहा कि स्वजल की जांच में तीन गड्ढे कम मिले थे। लेकिन इस बीच तीन नए गड्ढों का निर्माण कब हुआ। यह मेरे संज्ञान में नहीं है।



- स्वजल के तहत ग्राम पंचायत भटकोटी में खाद गड्ढों के निर्माण को लेकर सितंबर 2023 में एक प्रवासी ग्रामीण की शिकायत पर जांच की गई थी। जांच में धरातल पर 23 और कागजों में 26 गड्ढे पाए गए थे। जिसमें पूर्व प्रधान से वसूली की संस्तुति की गई थी। -दीपक रावत, परियोजना प्रबंधक स्वजल पौड़ी
विज्ञापन




- ग्राम पंचायत भटकोटी के पूर्व प्रधान भूरा लाल को सितंबर में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पहले नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद दोबारा दिसंबर 2023 में नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने सभी 26 गड्ढों के निर्माण का दावा किया था। जिसकी विभाग द्वारा जांच की गई। जांच में धरातल पर सभी 26 गड्ढे पाए गए हैं। -जितेंद्र कुमार, डीपीआरओ पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed