फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Five officers including SDM, broken locks.

एसडीएम सहित पांच अफसरों के आवासों के टूटे ताले

Sun, 07 May 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 07 May 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Five officers including SDM, broken locks.
पौड़ी में टाइप-3 स्थित अधिकारियों के आवास जहां पर ताले टूटे हैं। - फोटो : amar ujala

मंडल मुख्यालय में दो दिन पहले शिक्षा अधिकारियों के आवासों के ताले टूटने के बाद बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एसडीएम समेत पांच अफसरों के आवासों को निशाना बना दिया। हालांकि आवासों से किसी प्रकार का सामान चोरी होने की सूचना नहीं। दोनों घटनाओं में अधिकारियों के ही आवासों को निशाना बनाकर बदमाशों ने पुलिस को कड़ी चुनौती दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच अधिकारियों की कालोनी टाइप तीन में एसडीएम थलीसैंण, अपर आयुक्त ग्राम विकास, उपायुक्त, आयुर्वेदिक डॉक्टर, और सहायक रेडियो अधिकारी के आवासों के ताले तोड़ दिए गए। घटना के दौरान कोई भी अधिकारी या उनके पारिवारिक सदस्य घर पर नहीं थे।
विज्ञापन


चोरों ने एक ही समय में पांच घरों को निशाना बनाया। हैरत की बात तो यह है कि मंडल मुख्यालय पर शनिवार दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना एक दिन बाद यानी रविवार को मीडिया तक पहुंच पाई। पुलिस में इस मामले में न कोई तहरीर दी गई और न ही कोई मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम थैलीसैंण कमलेश मेहता का भी कहना है कि उनका तबादला थलीसैंण हो चुका था, इसलिए आवास में उनका सामान नहीं था। हालांकि आवास अभी भी उनके नाम पर आवंटित है।

एक संदिग्ध की हुई पहचान
पौड़ी।
थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर केएस भट्ट ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक संदिग्ध की पहचान हो चुकी है। हालांकि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ताले टूटने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। इसके अलावा सिविल वर्दी में भी पुलिसकर्मी चोरों की तलाश में जुटे हुए हैं।

दो दिन पहले टूटे थे शिक्षा अधिकारियों के आवासों के ताले
पौड़ी।
बृहस्पतिवार रात को बदमाशों ने शिक्षा विभाग के अपर निदेशक (प्राइमरी), अपर निदेशक (माध्यमिक) और विधि अधिकारी के आवासों को निशाना बनाया था। चोरों ने अधिकारियों के आवासों की आलमारी को खंगाला था लेकिन कोई सामान चोरी नहीं गया था। बताया गया है कि अशासकीय विद्यालयों के गड़बड़झाले की जांच अपर निदेशक प्राइमरी व माध्यमिक कर रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रहा है कि कहीं चोर इन्हीं फाइलों को ढूंढने तो नहीं आए थे।


ताले टूटे हैं, हर एंगल से होगी जांच
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मंडल मुख्यालय में अधिकारियों के आवासों के ताले टूटे हैं, यह बड़ी घटना है। पुलिस को हर एंगल से इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed