{"_id":"69f8d00bfd40fdcadb0d4f2f","slug":"five-gbpet-students-selected-at-mahindra-mahindra-pauri-news-c-5-1-drn1086-963228-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीबीपीईटी के पांच छात्रों का महिंद्रा एंड महिंद्रा में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीबीपीईटी के पांच छात्रों का महिंद्रा एंड महिंद्रा में चयन
Mon, 04 May 2026 10:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबीपीईटी के पांच छात्रों का महिंद्रा एंड महिंद्रा में चयन
पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीईटी), घुड़दौड़ी के पांच छात्रों का महिंद्रा एंड महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। इन छात्रों को 4.20 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अमन जोशी, सार्थक शर्मा, हिमांशु नौडियाल, उदय सैनी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के श्रेय पंवार का चयन हुआ है। संस्थान निदेशक डॉ. वीके बंगा ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के प्लेसमेंट प्रयासों का परिणाम है। डीन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट केएस भाटिया ने भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि संस्थान छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए प्रयासरत है। प्लेसमेंट समन्वयक सुमित राणा और डॉ. सचिन नेगी ने भी छात्रों को बधाई दी। बताया कि अंतिम वर्ष के शेष छात्रों के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है।