{"_id":"6af5bec13b78c9b10c06a77b","slug":"fish-farming-in-seven-ponds-saves-rs-3-lakh-annually-pauri-news-c-51-1-pri1002-116287-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सात तालाबों में मछली पालन से सालाना तीन लाख की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सात तालाबों में मछली पालन से सालाना तीन लाख की बचत
Thu, 12 Nov 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड में स्वरोजगार की संभावनाओं को तलाशते हुए बिडोली गांव के राजेंद्र चमोली ने मछली पालन को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बना लिया है। पांच साल पहले एक तालाब से शुरू की गई उनकी यह पहल अब सात तालाबों तक पहुंच गई है। पंगास और ग्रास कार्प मछली का उत्पादन कर रहे राजेंद्र सभी खर्चों और तीन महिलाओं के मेहनताने के बाद सालाना करीब तीन लाख रुपये की बचत कर रहे हैं। इस व्यवसाय से गांव की तीन महिलाओं को भी नियमित रोजगार मिला है।
वर्तमान में एक उत्पादन चक्र में करीब चार कुंतल मछली तैयार हो रही है। उत्पादित मछली की स्थानीय बाजारों में ही बिक्री की जा रही है। इससे उन्हें बाजार तलाशने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। मछली पालन का दायरा बढ़ाने के साथ ही वह अब उत्पादन में विविधता लाने की तैयारी में भी जुटे हैं।
राजेंद्र ने अपने इस स्वरोजगार से तीन महिलाओं को भी जोड़ा है। महिलाएं मछली पालन से संबंधित कार्यों में सहयोग करती हैं। जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि राजेंद्र चमोली पिछले करीब पांच सालों से प्रेरणा मत्स्यजीवी सहकारी समिति से जुड़े हैं। इससे पहले वह सब्जी उत्पादन करते थे। विभागीय सहयोग और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभ मिलने के बाद उन्होंने मछली पालन शुरू किया।