फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   FIR instructions against teacher

शिक्षक के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Wed, 07 Oct 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
FIR instructions against teacher
विकास खंड यमकेश्वर के एक अशासकीय विद्यालय के एक शिक्षक को सेवा पुस्तिका सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज घर पर रखने भारी पड़ गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ विद्यालय के प्रबंध संचालक को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षा परिसर में मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने जनता इंटर कालेज चमकोटखाल यमकेश्वर के एक प्रवक्ता पर एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए विद्यालय के प्रबंध संचालक को निर्देश दिए। सीईओ रावत ने बताया कि शिक्षक को नवंबर 2017 को विद्यालय के प्रबंध संचालक मंडल ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया था।
विज्ञापन

प्रवक्ता विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार भी देख रहे थे। कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच के बाद सितंबर 2019 में शिक्षक को बहाल कर दिया गया था, लेकिन बहाली के एक वर्ष बाद भी शिक्षक ने विद्यालय में तैनाती नहीं दी है। सीईओ ने कहा कि बहाल होने के बाद से ही शिक्षक प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर तैनाती की जिद पर अड़ा है। उन्होंने बताया कि शिक्षक ने विद्यालय के अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने घर में रखा है, जिससे विभागीय कार्यों में दिक्कत हो रही है। कहा कि पूर्व में एक बार जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त शिक्षक के कार्यालय की अलमारी का ताला तोड़कर दस्तावेज निकाले गए थे। सीईओ रावत ने कहा कि शिक्षक की गैरजिम्मेदार कार्यशैली को देखते हुए विद्यालय के प्रबंध संचालक को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed