{"_id":"5f7cc2f48ebc3e9bce613bc2","slug":"fir-against-tehsildar-for-demanding-bribe-and-beating-in-room-shrinagar-news-jmu2202193154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने व कमरे में बंद कर पीटने पर तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने व कमरे में बंद कर पीटने पर तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जमीन कागजात मांगने पर तहसीलदार द्वारा रिश्वत मांगने और उसकी शिकायत डीसी से करने पर डीसी द्वारा खुद मामले की जांच उसी तहसीलदार से कराने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट कंगन की अदालत ने एसएसपी गांदरबल को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसमें तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जबकि कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव को उपायुक्त व एसडीएम के खिलाफ उदासीन रवैया अपनाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अदालत के आदेश के अनुसार एक प्रति आवेदक नाजिरा बानो और गुलाम हैदर चाची के पास है। उन्होंने शिकायत के साथ न्यायिक दंडाधिकारी कंगन मंजूर हुसैन की अदालत से गुहार लगाई थी। शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने तहसीलदार गुंड फरीद अहमद खटाना से चार कनाल के राजस्व कागजात जारी करने की अपील की थी। इस पर तहसीलदार ने उनसे 50000 रुपये रिश्वत मांगी। इसके बाद शिकायतकर्ता इसकी शिकायत लेकर उपायुक्त गांदरबल के पास गए। इस पर डीसी ने इस मामले की जांच आरोपी तहसीलदार को ही दे दी।
तहसीलदार पर कमरे में बंद करने और महिला से बदसलूकी करने का आरोप
पीड़ितों ने कहा कि तहसीलदार ने इसके बाद दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। महिला पीड़िता के साथ दुव्यर्वहार किया। मारपीट भी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम कंगन ने भी नहीं की कार्रवाई
इसके बाद यह मामला एसडीएम कंगन के संज्ञान में लाया गया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पूरी घटना का वीडियो ग्राफी किसी ने की और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं इसके बाद आवेदनकर्ताओं ने मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई।