फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Female revenue sub-inspector suspended, inspector transferred

महिला राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, निरीक्षक का किया तबादला

Tue, 15 Nov 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Female revenue sub-inspector suspended, inspector transferred
तहसील लैंसडौन में सेवारत महिला राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व निरीक्षक की ओर से हैसियत प्रमाणपत्र बनाने के लिए पैसे लेने के मामले में डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) का तहसील धुमाकोट तबादला कर दिया है। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के तहसील लैंसडौन में सेवारत एक महिला राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) की एक व्यापारी से बातचीत का ऑडियो बीते 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक व्यापारी ने तहसील में हैसियत प्रमाणपत्र बनवाए जाने के लिए आवेदन किया था। वायरल ऑडियो में पहले महिला राजस्व उपनिरीक्षक काम किए जाने के लिए तीन हजार रिश्वत देने की बात करती है जबकि राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) व्यापारी से पैसे लेकर किसी अधिकारी को देने की बात कह रहा था। डीएम ने ऑडियो प्रकरण की जांच एसडीएम लैंसडौन को सौंप रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक कौडिया-4 तहसील लैंसडौन वंदना टम्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील पौड़ी संबद्ध किया गया है। राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रमेश चंद्र सिंह का तबादला प्रशासनिक आधार पर तहसील धुमाकोट किया गया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि वायरल ऑडियो प्रकरण की जांच एसडीएम पौड़ी को सौंप 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed