Hindi News
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Faith and adventure converge in Kothagi, drawing a large crowd to the Kathbandi Fair
{"_id":"69f890fd0268a265d80ce423","slug":"faith-and-adventure-converge-in-kothagi-drawing-a-large-crowd-to-the-kathbandi-fair-pauri-news-c-51-1-pri1001-114192-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कोठगी में आस्था और रोमांच का संगम, कठबंदी मेले में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कोठगी में आस्था और रोमांच का संगम, कठबंदी मेले में उमड़ा जनसैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड खिर्सू के कोठगी गांव में आयोजित कठबंदी मेले में मौजूद लोग।स्त्रोत: जागरूक पाठक।
Link Copied
पौड़ी। खिर्सू विकासखंड के कोठगी गांव में आयोजित ऐतिहासिक कठबंदी मेला इस वर्ष भी पूरे उत्साह, रोमांच और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु और दर्शक इस अद्भुत लोक आयोजन के साक्षी बने। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी मेले में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह से ही गांव में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। देव मंडल के साथ रातभर जागरण चला। सोमवार सुबह देव स्नान के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई और कुलदेवता के अवतरण के साथ ही बहुप्रतीक्षित कठबंदी रस्म की तैयारियां शुरू हो गईं। पंचायती चौक से शुरू हुई इस अनूठी परंपरा में कठबंदी का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। सिर पर पगड़ी, हाथों में तलवार और ढाल, माथे पर लाल टीका, कमर में तलवार और बाजूबंद में सजी चुनिया ने पूरे दृश्य को अलौकिक बना दिया। ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच जैसे ही कठबंदी को गांव के ऊपरी हिस्से की ओर ले जाया गया, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने परंपरा के अनुसार रस्सियों के सहारे कठबंदी को खिसकाया। कुलदेवता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और श्रद्धालु आशीर्वाद लेते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। दूर-दूर से पहुंची श्रद्धालु महिलाओं (ध्यानियों) ने घंडियाल देवता को घंटे भेंट कर अपनी आस्था प्रकट की। वहीं, इंटर कॉलेज खिर्सू के मैदान में लगी दुकानों विशेषकर चाऊमीन और जलेबीपर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। मेला समिति के अनुसार, इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में मेलार्थियों (कौथीगेरौं) की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।