फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Expressed displeasure over not getting job, pension and dependent benefit benefits

Pauri News: नौकरी, पेंशन व आश्रित हित लाभ नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over not getting job, pension and dependent benefit benefits
पौड़ी। एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने नौकरी, पेंशन व आश्रित हित लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को संगठन ने आयुक्त कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द ही समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने कंडोलिया मैदान के पास एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहानंद डालाकोटी ने कहा कि नौकरी, पेंशन व आश्रित हित लाभ को लेकर केंद्र व राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जिससे गुरिल्लाओं में खासी नाराजगी बनी हुई है। कहा कि पिछले 18 सालों से केंद्र और राज्य सरकार गुरिल्लाओं की नौकरी, पेंशन व आश्रित हितलाभ, राज्य सरकार द्वारा पीआरडी, वन विभाग, होमगार्ड, लोनिवि आदि विभागों में नियुक्ति देने संबंधी योजना पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे संगठन से जुड़े गुरिल्लाओं में नाराजगी बनी हुई है। कहा कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद गुरिल्ला संगठन ने आयुक्त कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी, पीतांबर, अजय वेदवाल, महावीर सिंह, कुंदन सिंह राणा, नरेंद्र प्रसाद और राजेश्वरी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed