फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Explanation sought from three BDOs on low progress of MNREGA development works

मनरेगा विकास कार्यों की कम प्रगति पर तीन बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 08 May 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from three BDOs on low progress of MNREGA development works
ब्लाक बीरोंखाल, जयहरीखाल व पाबौ में मनरेगा के विकास कार्यों में कम प्रगति पर खंड विकास अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम डा. विजय कुमार जोदगंडे ने डीडीओ को तीनों ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों का मनरेगा कार्यों की कम प्रगति पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में इसी माह ग्रामीणों को मनरेगा के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनिवार्य रूप से कम से कम एक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक विकास खंडों को 5-5 अमृत सरोवर कार्य करने के लक्ष्य दिए हैं। जहां पर जल स्रोतों में अतिक्रमण हैं उन्हें हटाएं तथा स्रोत की रिचार्ज और संरक्षण के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर सुधारीकरण करने को कहा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को ब्लाक स्तर के सभी कार्यों की मॉनीटरिंग कर प्रत्येक ब्लाक में सफलता की कहानी के रूप में सार्वजनिक जानकारी बोर्ड पर दर्शाने के निर्देश दिए। कहा गया कि अमृत सरोवर परियोजना के तहत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में आगामी 13 मई को खुली बैठक होगी, जिसमें ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों में मनरेगा से होने वाले कार्यों व परियोजना के लक्ष्यों का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इन प्रस्तावों को संबंधित विभाग व संबंधित ब्लाक के माध्यम से जिला स्तर को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed