{"_id":"5eada1868ebc3e90b0146078","slug":"experts-report-the-causes-side-effects-and-prevention-of-corona-shrinagar-news-drn343222540","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों ने कोरोना के कारण, दुष्प्रभाव व बचाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों ने कोरोना के कारण, दुष्प्रभाव व बचाव बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के विभिन्न बिंदुओं पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ डीईआई आगरा के रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मोहन ने किया। यह सम्मेलन गूगल मीट के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने कोविड-19 के कारण, दुष्प्रभाव एवं बचाव के उपाय सुझाए। सम्मेलन में करीब 159 ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन की मेजबानी डॉ. हीरालाल यादव ने की।
कार्यशाला में गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि यह वेबिनार कोविड-19 के प्रसार को रोकने में काफी मददगार साबित होगा। सम्मेलन का प्रथम सत्र प्रो. आरसी रमोला (एसआरटी कैंपस) की अध्यक्षता में हुई। एसजीपीजी आईएमएस लखनऊ के डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि भारत में लॉकडाउन से वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सम्मेलन में दुबई में कार्यरत पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. चंदना चक्रवर्ती ने जैविक खाद्य संकट की अवधि में काम आने वाले शोध पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिट्टी की सेहत, स्वास्थ्य, भोजन आदि के बारे में बताया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आलोक सागर गौतम, डॉ. सुधांशु शेखर पांडे, सह समन्वयक प्रो. सीमा धवन, डॉ. तुषार कंडारी, डॉ. पूनम सेमवाल, डॉ. प्रशांत थपलियाल, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. आरएस नेगी, प्रो. महावीर सिंह नेगी, प्रो. एचपी भट्ट, अभिषेक जोशी, संजीव कुमार, निधि गैरोला, तौफीक अहमद, करण सिंह आदि मौजूद थे।