{"_id":"64ede6d8b9270a57c2051014","slug":"even-after-payment-jal-sansthan-sent-bills-again-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-1197-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ‘भुगतान के बाद भी जल संस्थान ने दोबारा भेज दिए बिल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ‘भुगतान के बाद भी जल संस्थान ने दोबारा भेज दिए बिल’
Tue, 29 Aug 2023 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
खिर्सू के मींदाण गांव में लगी चौपाल में भाषा विभाग के सचिव को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं
सचिव ने झूलते बिजली के तारों और खंभों को ठीक करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। उत्तराखंड भाषा विभाग के सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी ने ब्लॉक खिर्सू के मींदाण गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में झूल रहे बिजली के तार और भुगतान के बाद भी दोबारा पानी के बिल दिए जाने का मुद्दा उठा। इस पर सचिव ने संबंधित अधिकारी को झूलते बिजली के तारों और खंभों को ठीक करने और पानी के बिल का मामला दिखवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने कहा कि भुगतान करने के बाद भी जल संस्थान की ओर से दोबारा बिल भेजे जा रहे हैं। जो लोग गांव में नहीं रहते हैं उनके नाम पर बिल भेजे जा रहे हैं। सचिव ने जल संस्थान के अधिकारियों को दस दिन में समस्या का समाधान कर रिपोर्ट देने को कहा। महिलाओं ने मशरूम उत्पादन की इच्छा जताई तो सचिव ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को शीघ्र ग्रामसभा की खुली बैठक करने और महिला स्वयं सहायता समूह का नाम व प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। महिलाओं ने बताया कि गांव में जो पॉलीहाउस दिए गए हैं उनमें केवल एक ही बार फसल हो रही है। दूसरी बार की फसल नहीं हो पा रही है। इस जिस पर सचिव ने जिला उद्यान अधिकारी को पॉलीहाउस की मिट्टी की जांच व महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश दिए। सचिव ने गांव में कुक्कुट पालन फॉर्म का निरीक्षण भी किया। चौपाल में एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र बिष्ट, तहसीलदार श्रीनगर हरीश जोशी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पाबौ केएस नेगी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी ने ब्लॉक खिर्सू का निरीक्षण भी किया।