फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Enrollment process from today, preparations complete

नामांकन प्रक्रिया आज से, तैयारियां पूरी

Thu, 20 Jan 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Enrollment process from today, preparations complete
विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (आज) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग पौड़ी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की पांच सीटों के लिए डीएम पौड़ी के पुराने कार्यालय में नामांकन कक्ष बनाए गए हैं, जबकि एक सीट के लिए जिला पंचायत पौड़ी के पुराने सभागार में नामांकन की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सभी स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं। साथ ही कोविडकाल को देखते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन भी किया गया है।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में छह विधानसभा सीटें हैं, जिनमें नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। डीएम के पुराने कार्यालय भवन में कक्ष संख्या एक को पौड़ी विधानसभा सीट का नामांकन कक्ष बनाया गया है। कक्ष संख्या 4 को विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर, कक्ष संख्या पांच को विधानसभा सीट चौबट्टाखाल, कक्ष संख्या सात को लैंसडौन और कक्ष संख्या 8 को कोटद्वार विधानसभा सीट का नामांकन कक्ष बनाया गया है। जबकि जिला पंचायत पौड़ी के पुराने सभागार को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र सीट का नामांकन कक्ष बनाया गया है। बृहस्पतिवार को समस्त नामांकन कक्षों में समुचित व्यवस्थाएं जुटा ली गईं। साथ ही समस्त छह आरओ व 18 एआरओ ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां भी संभाल ली हैं। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए बताया कि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो प्रस्ताव ही प्रवेश कर सकते हैं। नामांकन कक्ष भवन के 100 मीटर दायरे में प्रत्याशी वाहन भी नहीं ला सकते हैं।
विज्ञापन

11 बजे से तीन बजे तक होंगे नामांकन
उत्तरकाशी। विधानसभा चुनाव के तहत उत्तरकाशी जिले की तीनों सीटों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन होंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी और अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोविड मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। तीनों सीटों के लिए तीन रिटर्निंग ऑफिसर नियुुक्त किए गए हैं। गंगोत्री सीट के लिए एसडीएम भटवाड़ी सीएस चौहान, यमुनोत्री सीट के लिए एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल व पुरोला सीट के लिए एसडीएम पुरोला सौहन सिंह सैनी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी प्रदीप राय ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed