फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Energy Corporation cut connections of 100 defaulters

ऊर्जा निगम ने काटे 100 बकाएदारों के कनेक्शन

Sun, 20 Mar 2022 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation cut connections of 100 defaulters
जिला मुख्यालय में ऊर्जा निगम ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग बिल जमा करने में हीलाहवाली करने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काट रही है। विभाग अभी तक 100 कनेक्शन काट चुका है। वहीं विभाग ने रविवार को छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर खुला रहा, जिसके चलते लोग अवकाश के दिन भी बिल जमा कर पाए।
विज्ञापन

मुख्यालय में वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विद्युत विभाग इन दिनों बकाएदारों से बिजली के बिलों का भुगतान करने के लिए छुट्टी के दिन भी काम में जुटा हुआ है। विद्युत वितरण उपखंड पौड़ी के एसडीओ आरपी नौटियाल ने बताया कि बकाएदारों से बिलों की वसूली के लिए इन दिनों विभाग के सभी कर्मचारी जुटे हुए है। छुट्टी के दिन रविवार को भी कैश काउंटर खुला रखा जा रहा है, जिससे विभाग में बिल जमा करने वाले बकाएदार छुट्टी के दिन भी आसानी से बिल जमा करा सके। उन्होंने बताया कि अभी तक 100 से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। शनिवार को एक ही दिन में बकाएदारों से 1 लाख 45 हजार से अधिक धनराशि वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed