फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees upset due to tussle between President and AMA

अध्यक्ष व एएमए के बीच तनातनी से कर्मचारी परेशान

Wed, 09 Mar 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Employees upset due to tussle between President and AMA
जिला पंचायत में अध्यक्ष व अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) की तनातनी कर्मचारियों को भारी पड़ रही है। जिला पंचायत के कर्मचारियों को अभी तक फरवरी का वेतन नहीं मिला है। जिपं अध्यक्ष गत 10 फरवरी को आवास पर अवलोकन के लिए कैश बुक ले गई थी, जो जिपं प्रशासन को अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में अगस्त 2021 को नियमित एएमए (अपर मुख्य अधिकारी) तेज सिंह की नियुक्ति के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी की कार्यशैली असहज नजर आ रही है। 26 फरवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने एएमए सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एएमए मनमाने तरीके से काम करते हैं। उनके एक माह के वेतन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने आदेश की अवहेलना करते हुए वेतन भी आहरित कर लिया था। एएमए तेज सिंह ने अध्यक्ष के सभी आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया था। लेकिन अब अध्यक्ष व एएमए के बीच की तनातनी में कर्मचारियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जिला पंचायत में 24 कर्मचारी सेवारत हैं। इन कर्मचारियों को अभी तक फरवरी का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

- जिला पंचायत की कैश बुक अवलोकन के लिए लाई गई थी। अवलोकन के बाद कर्मचारियों को कैश बुक ले जाने के निर्देश दिए गए थे, वह अभी नहीं ले गए। हालांकि इन दिनों मैं क्षेत्र में हूं। -शांति देवी, अध्यक्ष जिला पंचायत पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अध्यक्ष जी कैश बुक ले गई हैं, जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन/मानदेय आहरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि वेतन/मानदेय आहरण में विलंब आयकर कटौती होना भी है। -तेज सिंह, एएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed