फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees raised eyebrows on the identity card of the university

विश्वविद्यालय के परिचय पत्र पर कर्मचारियों की भौंहे तनी

Thu, 30 Jun 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Employees raised eyebrows on the identity card of the university
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए परिचय पत्रों (आई कार्ड) में पदनाम के बजाय कर्मचारी की श्रेणी लिखे जाने पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कुलसचिव से मुलाकार कर संशोधन कर नए आई कार्ड जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई कार्ड सहित अन्य लंबित मांगों के लिए गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष समिति की अगुवाई में कर्मचारियों ने कुलसचिव से मुलाकात की। इस अवसर पर तदर्थ वेतन भोगी कर्मचारियों ने रोष जताया कि विवि की ओर से जारी किए गए आई कार्ड में पद नाम की जगह श्रेणी लिख दी गई है। इससे यह पता नहीं चल पाएगा कि अमुक कर्मचारी किस विभाग में किस पद पर है। आई कार्ड में फिक्स सैलरी भी लिखी गई है जो न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी ओर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि एक ओर विवि बजट न होने की बात कहकर कर्मचारी को हटा रहा है वहीं दूसरी ओर उन्हीं पदों पर दोगुने कर्मचारी नियुक्त किए जा रहे हैं। समिति ने वर्षों से नियत वेतन में कार्यरत कर्मचारियों के समायोजन की मांग की। कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने आश्वासन दिया कि आई कार्ड में पदनाम का संशोधन कर नए कार्ड जारी किए जाएंगे। वार्ता में संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र फस्र्वाण, महासचिव सुनील रावत, उपाध्यक्ष कमलेश चंद्र नैथानी, सह सचिव राजेंद्र रावत, संगठन मंत्री बृजमोहन और कोषाध्यक्ष डॉ. मयंक जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed