फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employee arrested who beat up doctor

डाक्टर से मारपीट करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Employee arrested who beat up doctor
चिकित्सा परिसर में डाक्टर के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारी ने विगत बुधवार को परिसर में डाक्टर के साथ मारपीट की थी। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार कर्मचारी को पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

सीएचसी थलीसैंण में डा. संजय सिंह व कर्मचारी जितेंद्र भाकुनी तैनात थे, जहां उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बीते बुधवार को डाक्टर के मुख्यालय पहुंचने पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कर्मचारी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी कर्मचारी जितेंद्र भाकुनी सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। आरोपी को सीएमओ कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed