फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Electricity supply remained disrupted for more than 15 hours

Pauri News: 15 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति रही ठप

Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for more than 15 hours
I
विज्ञापन

II नगर क्षेत्र के कई इलाकों में 15 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कड़ाके की ठंड के बीच रातभर बत्ती गुल होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह से ही विद्युत निगम बिजली आपूर्ति सुचारु करने में जुटा रहा। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे से नगर क्षेत्र के हाइडिल कॉलोनी, निरंजनी बाग, कमलेश्वर समेत अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने से रातभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को विद्युत निगम के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में जुटे रहे। सायं साढ़े चार बजे के करीब नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। इधर सरस्वती शिशु मंदिर के पास बिजली के पोल से आ रहे करंट की चपेट में एक गाय आ गई। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत निगम श्रीनगर के एसडीओ मनोज अग्रवाल ने कहा कि कई जगहों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने, पोल में करंट आने, विद्युत केबल को नुकसान पहुंचने व 11 केवी में लगी इन्सुलेटर के जलने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed