फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Elderly woman murdered in Bagad village

78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई हत्या, आज होगा पोस्टमार्टम

Wed, 22 Dec 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered in Bagad village
कोतवाली पौड़ी के पाबौ चौकी क्षेत्र स्थित बगड़ गांव में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। उन्होंने मामले की जल्द जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच शुरू हो गई है। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय पौड़ी में किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली पौड़ी के पाबौ चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बर्सीला के बगड़ गांव की 78 वर्षीय महिला सावित्री देवी पत्नी स्व. फते सिंह की हत्या हो गई। ग्राम प्रधान विक्रम सिंह कंडारी व सामाजिक कार्यकर्ता आलम सिंह रावत ने बताया कि सावित्री देवी घर की छत पर अकेली थी। बेटा बलवीर सिंह व उसकी पत्नी घास लेने व मवेशियों को चुगाने जंगल गए थे। जबकि उनके दो बच्चे स्कूल गए थे। उन्होंने बताया कि जब बलवीर सिंह व उसकी पत्नी जंगल से लौटे तो, देखा की उनकी मां घर की चौखट पर गिरी हुई है। उनके सिर पर पीछे से वार किया गया था। वह घर के अंदर गए तो पाया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर से एक नथ, तीन अंगुठियां, तीन लॉकेट व 60 हजार की नगदी भी गायब है। साथ ही घर में खाने की अन्य वस्तुएं भी नहीं थी। सामाजिक कार्यकर्ता आलम सिंह ने बताया कि गांव के किसी ग्रामीण ने घटना से पहले एक अंजान व्यक्ति को गांव में देखा था। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या व घर में चोरी मामले के हर पहलु की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed