{"_id":"6a23f4461f21233388071229","slug":"effigy-burnt-in-protest-against-exam-irregularities-and-paper-leak-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123328-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: परीक्षा में अनियमितताओं, पेपर लीक के विरोध में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: परीक्षा में अनियमितताओं, पेपर लीक के विरोध में फूंका पुतला
Sat, 06 Jun 2026 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को भंग करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए शनिवार को गोला मार्केट में संयुक्त प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी, विभिन्न युवा एवं छात्र संगठनों के आह्वान पर किया गया जिसमें आइसा, जय हो, एनएसयूआई और एसएफआई छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा में अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों पर चिंता जताई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। छात्र नेताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े विवादों ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की। प्रदर्शन में गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल, अंकित उछोली, छात्र नेता दिशांत धनाई, एनएसयूआई के अखिल राणा, एसएफआई के योगेश, प्रियंका आदि उपस्थित रहे। संवाद