फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Education makes a person self-reliant and responsible: DM

व्यक्ति को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाती है शिक्षा : डीएम

Mon, 03 Nov 2025 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Education makes a person self-reliant and responsible: DM
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत जनपद के 50 राजकीय इंटर कॉलेजों के पुस्तकालयों के लिए हिंदी साहित्य की पुस्तकों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में किया गया। सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल पुस्तक वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों में पठन संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और सशक्त बनाती है। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षाधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन पढ़ने के लिए प्रेरित करें और इसे एक अभियान के रूप में संचालित करें। 24 घंटे में 20 मिनट प्रतिदिन पढ़ने की यह मुहिम विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन की आदत को बढ़ावा देगी। मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकों का महत्व समझना होगा। किताबें ज्ञान का सबसे प्रामाणिक और स्थायी स्रोत हैं। इस दौरान प्रख्यात साहित्यकारों नागेंद्र सिंह कठैत, गणेश खुगशाल, वीरेंद्र खंकरियाल व संदीप रावत को सम्मानित किया गया। इस दौरान 50 विद्यालयों को पुस्तकें वितरित की गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श, प्रभारी प्रधानाचार्य वेद प्रकाश डोभाल, कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed