{"_id":"6898d27395b6fc43280e0300","slug":"due-to-the-disaster-the-operation-of-roadways-buses-was-also-affected-pauri-news-c-5-1-gkp1010-760585-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आपदा के कारण रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आपदा के कारण रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ा असर
विज्ञापन
पौड़ी। पाबौ में आपदा के कारण कलगडी पुल के टूटने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। दून से तिरपालीसैंण और बीरोंखाल रूट पर संचालित होने वाली बसों का रोटेशन भी गड़बड़ा गया है।
इन दिनों यह दोनों बसें पौड़ी तक संचालित हो रही हैं। जिस वजह से पाबौ से जिला मुख्यालय पौड़ी में आने जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों पौड़ी आपदा से कलगडी पुल टूटने से राठ क्षेत्र और कुमाऊं की लाइफ लाइन प्रभावित हुई है। आपदा से पाबौ ब्लॉक के राठ क्षेत्र के ग्रामीणों को कई गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं कलगडी पुल के आपदा में बह जाने से परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ गया है। आपदा के कारण रोडवेज परिवहन निगम की बीरोंखाल-तिरपाली सैंण रूट पर संचालित बसों का रोटेशन भी ठप हो गया है। स्थानीय ग्रामीण मनोज रावत, कर्मवीर भंडारी, अंजली नेगी का कहना है। पुल के टूटने के कारण बीरोंखाल और तिरपालीसैंण जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इस रूट पर संचालित होने वाली बसें पाबौ तक भी नहीं आ रही हैं। जिस वजह से इन क्षेत्रों के 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से रोडवेज परिवहन निगम की बसों का संचालन पाबौ तक करने की मांग की है।
वहीं, रोडवेज परिवहन निगम पर्वतीय डिपो के एजीएम राकेश कुमार ने बताया कि पाबौ में पुल के टूटने के कारण बसों के संचालन पर असर पड़ा है। फिलहाल बसों का संचालन पौड़ी तक किया जा रहा है। जल्द पाबौ तक बसों का संचालन करने का प्रयास किया जाएगा।