फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Driver's body found in lake, search for second one continues

Pauri News: झील से मिला चालक का शव, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Driver's body found in lake, search for second one continues

विज्ञापन
श्रीनगर। सोमवार रात जल विद्युत परियोजना की झील में गिरे डंपर में सवार लापता दो युवकों में से एक का शव पुलिस को मिल गया है। एसडीआरएफ व पुलिस की टीम दूसरे युवक की खोजबीन में जुटी है।


अलकनंदा नदी पर बने जल विद्युत परियोजना की झील में शुक्रवार दिन भर सर्च ऑपरेशन चलता रहा। लापता चल रहे व्यक्तियों की खोजबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल चमधार, श्रीनगर के समीप अलकनंदा नदी से दोपहर एक बजे शव प्राप्त हुआ। उसकी शिनाख्त मनोज (29) पुत्र धर्मानंद निवासी रिखोली, गैरसैंण, चमोली के रूप में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बृहस्पतिवार को झील से डंपर को जब बाहर निकाला गया तो उसमें न चालक मिला न हेल्पर। इसके बाद शुक्रवार को पुन: सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें डंपर चालक का शव प्राप्त हुआ है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed