{"_id":"636d238d23a5117bcf2ced87","slug":"driver-s-understanding-saved-30-lives-shrinagar-news-drn4278000176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी के पास अचानक हुए बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बची 30 लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी के पास अचानक हुए बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बची 30 लोगों की जान
Fri, 11 Nov 2022 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:29 PM IST
सार
रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही बस के तोताघाटी के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इससे बस खाई की ओर जाने से बच गई लेकिन तेज गति होने के कारण पहाड़ी से टकराते ही बस सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
षिकेश - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के निकट चालक की सूझबूझ से बस दुर्घटना होने से बच गई। बस के ब्रेक फेल होने पर चालक ने धैर्य न खोते हुए पहाड़ी पर टकरा दिया जिससे वह खाई में गिरने से बच गई। बस में सवार सभी 30 सवारी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही बस के तोताघाटी के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इससे बस खाई की ओर जाने से बच गई लेकिन तेज गति होने के कारण पहाड़ी से टकराते ही बस सड़क पर पलट गई। इससे बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
यहां से गुजर रहे लोगों ने वाहन रोककर बस में फंसे यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर देवप्रयाग थाने से प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा, एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी, बछेलीखाल चौकी प्रभारी रविंद्र डोभाल आपदा व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से ऋषिकेश व हरिद्वार की ओर रवाना किया। शर्मा ने बताया कि बस में बच्चों और महिलाओं सहित 30 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन