{"_id":"617017c39cc4c778b9353622","slug":"drinking-water-supply-stalled-in-srikot-and-hadimdhar-area-shrinagar-news-drn393864347","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट और हडिमधार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट और हडिमधार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
हडिमधार क्षेत्र में पेयजल टैंकरों से हो रही जलापूर्ति।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा नदी के जल स्तर में चढ़ाव और गाद आने की वजह से श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में बुधवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वहीं, 90 गांवों को जलापूर्ति करने वाली लक्ष्मोली-हडिमधार पेयजल योजना के मुख्य टैंक से सिल्ट निकालने का काम शुरू हो गया है।
दो दिन की बारिश से श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई। यहां मंगलवार शाम और बुधवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। जल संस्थान श्रीनगर के सहायक अभियंता सोहन सिंह जेठूड़ी ने बताया कि अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने पर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना ने शक्ति नहर में जाने वाले पानी को रोक दिया था। इससे यहां से पेयजल सप्लाई रुक गई थी। श्रीकोट में पंपिंग स्टेशन में पानी भरने की वजह से भी पंप काम नहीं कर पाए। इससे श्रीकोट क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि शक्ति नहर में पानी चलने लगा है जिससे सप्लाई चालू हो गई है। अभी टैंक भर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह से पूर्ण रूप से जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
इधर, कीर्तिनगर ब्लॉक में स्थित लक्ष्मोली-हडिमधार पेयजल योजना के मुख्य टैंक में सोमवार को सिल्ट भर गया था। टैंक दो दिन तक पानी में डूबा रहा। इससे 90 गांवों की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। बुधवार को जल स्तर कम होने के बाद जल संस्थान ने सिल्ट हटाने का काम शुरू किया। जल संस्थान देवप्रयाग के अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि सिल्ट और मलबे को बाहर निकाला जा रहा है। सफाई के बाद पंप चालू किए जाएंगे। योजना से पेयजल आपूर्ति न होने के कारण क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।