{"_id":"60fd6af28ebc3e585a76d4f4","slug":"drinking-water-supply-could-not-be-smooth-in-pauri-pauri-news-drn3854938145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में सुचारु नहीं हो पाई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में सुचारु नहीं हो पाई पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय पौड़ी में एक सप्ताह बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नानघाट पेयजल योजना से मुख्यालय में दो एमएलडी पेयजल आपूर्ति होती है। बादल फटने से इसकी 35 मीटर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है लेकिन एक सप्ताह बाद भी विभाग पेयजल लाइन को दुरुस्त नहीं कर पाया है। श्रीनगर पंपिंग योजना से नदी में बरसात से आने वाले गाद भरे पानी से भी जलापूर्ति में अनियमितता देखने को मिल रही है।
मुख्यालय पौड़ी में श्रीनगर पंपिंग पेयजल योजना और नानघाट पेयजल पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति होती है। नानघाट पेयजल योजना से मौजूदा समय में शहर को दो एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। 19 जुलाई को भारी वर्षा के कारण नानघाट पेयजल योजना धनखुला नामक स्थान में क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान का कहना है कि करीब 35 मीटर पेयजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। एक सप्ताह बाद भी विभाग पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया है। विभाग के मुताबिक दूसरी श्रीनगर पेयजल पेयजल योजना के तहत अलकनंदा नदी से पेयजल आपूर्ति होती है। गाद आने से अनियमित आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शिव कुमार राय का कहना है कि नानघाट पेयजल योजना की स्थायी मरम्मत तक शहर में पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से की जाएगी। जहां संभव होगा ऐसे अभावग्रस्त क्षेत्रों में विभागीय टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। एमआईसी रोड निवासी पूनम नयाल, शशि नेगी, थाना मोहल्ला निवासी अमृता रावत, लोअर बाजार निवासी दीपक बड़थ्वाल ने कहा कि इन दिनों कम पानी की आपूर्ति होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।